विज्ञान किसे कहते हैं | Vigyan Kise Kahate Hain

अनुक्रमणिका

विज्ञान किसे कहते हैं, विज्ञान क्या है | Vigyan Kise Kahate Hain, Vigyan Kya Hai

विज्ञान दो शब्दों से मिलकर के बना है वि + ज्ञान, वि शब्‍द का मतलब विस्तार से होता है ज्ञान शब्द का मतलब जानकारी प्राप्त करना होता है. अब दोनों शब्द को मिला करके विज्ञान शब्द का मतलब नीचे विस्‍तार से जानते हैं।

विज्ञान कोई वस्तु नहीं है। अपितु यह तो ज्ञान की एक विशेष शाखा है। मनुष्य जाति में सदैव ही प्राकृतिक रहस्यों को जानने की जिज्ञासा रही है। उसी को सार्थक बनाने में विज्ञान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तव में विज्ञान उस विशिष्ट ज्ञान को कहते हैं। जो सभी तरह से सत्यापित हो। उसके प्रत्येक पहलू को साबित किया जा सकता है। हमारे भौतिक जगत में मौजूद किसी भी वस्तु अथवा उसके विषय के बारे में अध्ययन करना और उसके प्रत्येक पहलू को साबित करना विज्ञान है। इसीलिए विज्ञान को गलतफहमी और अंधविश्वास से विपरीत मान जाता है।

विज्ञान की परिभाषा, विज्ञान का अर्थ | Definition of Science in Hindi

किसी विषय या वस्तु के वास्तविक, क्रमबद्ध, सुव्यवस्थित और विशिष्ट ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। विज्ञान प्रेक्षणों तथा प्रयोगों द्वारा प्रमाणित होता है। जिसमें भौतिक जगत और प्रकृति के नियमों का अध्ययन किया जाता है। इससे वस्तु के प्रकृति, गुण और उसके व्यवहार को जानने में मदद मिलती है। इसलिए इस विशेष ज्ञान को विज्ञान कहा जाता है। विज्ञान कई शाखाओं में विभाजित है। जैसे; जीवविज्ञान, रसायनविज्ञान, भौतिकी इत्यादि।

Vigyan एक ऐसी कला है जो की पूरी तरह से प्रैक्टिकल चीजों के आधार पर प्रमाणित होता है जिसमें अनुमान का कोई स्थान नहीं होता है दुनिया में जितनी भी चीजें हैं जिनके बारे में दुनिया के महान वैज्ञानिकों के द्वारा इस दुनिया को बताया गया है या दुनिया में उपयोग के लिए बनाया गया है उन सभी चीजों को पूरी तरह से प्रैक्टिकल रूप में प्रयोग करके ही बनाया गया है।

विज्ञान के प्रकार | Types of Science in Hindi

हम सबने अपने-अपने स्कूल में इस विषय को पढ़ा है। यह विषय चमत्कारों से भरा है। हम सब बचपन में चमत्कार या जादू को सच मानते थे और अपने Super Hero जैसा बनना चाहते थे। लेकिन वास्तविकता में ऐसा होता है या नहीं, पता नहीं। लेकिन विज्ञान की सहायता से हम चमत्कार कर सकते हैं। विज्ञान में ऐसे-ऐसे जानकारी मिलती है कि इसे और पढ़ने का मन करता है। ज्यादातर लोग Physics, Chemistry और Biology को विज्ञान का प्रकार समझते हैं। जिसका हिंदी अर्थ क्रमशः भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान होता है।

हालांकि यह सभी विज्ञान के मुख्य शाखा है। इसी तरह विज्ञान के और भी कई शाखाएँ है। जैसे; खगोल विज्ञान। इन सभी के भी शाखाएं होती है। यहाँ आप विज्ञान के प्रकार को विस्तार से जानेंगे। आधुनिक विज्ञान को मुख्य रुप से तीन भागो में वर्गीकृत किया जाता है। क्योंकि ये तीन हमारे दुनिया व ब्रह्मांड की प्रकृति पर व्यापक विचार करते हैं। जो कि निम्नलिखित है।

  1. प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science)
  2. समाजिक विज्ञान (Social Science)
  3. औपचारिक विज्ञान (Formal Science)

चलिए तीनों को विस्तार से जानते हैं कि किस शाखा में क्या अध्ययन किया जाता है।

1. प्राकृतिक विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत भौतिक जगत को अध्ययन किया जाता है। प्राकृतिक विज्ञान कहलाता है। प्राकृतिक विज्ञान को पूरे विज्ञान का आधार माना जाता है। असल में विज्ञान शब्द का उपयोग हमेशा प्राकृतिक विज्ञान के लिए होता है। इसलिए प्राकृतिक विज्ञान के शाखाओं के बारे में भी नीचे हमने बताया है। प्राकृतिक विज्ञान के मुख्य रुप से तीन निम्नलिखित शाखाएं है।

  1. जीव विज्ञान
  2. रसायन विज्ञान
  3. भौतिकी

2. समाजिक विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत दुनिया भर के मानव व्यवहार व समाज के कामकाज और उनके वातावरण का अध्ययन किया जाता है। समाजिक विज्ञान कहलाता है। समाजिक विज्ञान के मुख्य रुप से तीन निम्नलिखित शाखाएं है।

  1. अर्थ शास्त्र
  2. मनोविज्ञान
  3. समाजशास्त्र

3. औपचारिक विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत गणित और तर्क का अध्ययन किया जाता है। औपचारिक विज्ञान कहलाता है। औपचारिक विज्ञान के मुख्य रुप से तीन निम्नलिखित शाखाएं है।

  1. तर्क
  2. गणित
  3. सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान

प्राकृतिक विज्ञान की शाखा | Branches of Natural Science in Hindi

विज्ञान शब्द को पूरी तरह से बताने के लिए इसको अलग-अलग तरह के विषय के रूप में परिभाषित किया गया है जिसके बारे में नीचे बताया गया है । विज्ञान को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है जिसमें भौतिक विज्ञान रसायन शास्त्र जीव विज्ञान प्रमुख है :-

1. भौतिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान की परिभाषा, भौतिक विज्ञान इन इंग्लिश | Physics

Vigyan का मूल रूप से प्रमुख शाखा भौतिक विज्ञान है. प्रकृति में जितने भी घटनाक्रम होते हैं उन सभी घटनाओं के बारे में प्रयोग भौतिक विज्ञान के द्वारा ही किया जाता है ।

भौतिक विज्ञान को अंग्रेजी में फिजिक्स कहा जाता है फिजिक्स शब्द का मतलब प्रकृति के बारे में जानकारी प्राप्त करना होता है. जिसको अंग्रेजी में नॉलेज ऑफ नेचर भी कहा जाता है ।

फिजिक्स शब्द का निर्माण ग्रीक शब्द से हुआ है. इस ब्रह्मांड में जितने भी खगोलीय घटना होती है उसके बारे में जानकारी प्राप्त करना तरह-तरह के प्रयोग करना यह सब कुछ इस भौतिक विज्ञान के द्वारा ही किया जाता है ।

इस दुनिया में जो भी घटनाएं होती है उसके बारे में विज्ञान से पता लगाया जा सकता हैं ।

जैसा कि ऊपर इस लेख में एक गेंद का उदाहरण दिया गया है जब 1 गेंद को ऊपर फेंका जाता है तब उसका भार एवं दबाव नीचे की तरफ से होता है ऐसा क्यों होता है इसको पता करने के लिए भी भौतिक विज्ञान के वैज्ञानिक Isaac Newton ने भौतिक विज्ञान के द्वारा प्रयोग करके ही पता लगाया था ।

2. रसायन शास्त्र, रसायन विज्ञान किसे कहते हैं, रसायन विज्ञान की परिभाषा | Chemistry

इस दुनिया में जो भी वस्तु पदार्थ हैं उसका गुण क्या है तथा उसमें होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए रसायन शास्त्र विज्ञान का एक महत्वपूर्ण अंग है ।

रसायन शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसके द्वारा किसी भी वस्तु पदार्थ के संरचना गुण के बारे में पता लगाया जाता है. साथ ही साथ वैसा वस्तु वैसा पदार्थ जो समय समय से बदलते रहता है वैसे पदार्थों के बारे में जानना उसका प्रयोग करना भी रसायन विज्ञान के द्वारा ही संभव हो पाता है ।

रसायन शब्द दो शब्दों से मिल करके बना है. रस + आयन जिसका मतलब होता है वैसा वस्तु पदार्थ जो रस से भरा है उस के द्रव के बारे में अध्ययन करना उसके घटनाओं के बारे में अध्ययन करने वाले विज्ञान को रसायन विज्ञान कहा जाता है ।

रासायनिक पदार्थों का आकलन करना अध्ययन करना की कला को रसायन विज्ञान कहा जाता है ।

केमिस्ट्री शब्द केमिस्ट शब्द से बना है जिसका मतलब रसायनज्ञ रसायन शास्त्री होता है ।

दुनिया में जितने भी तरह की दवा मेडिसिन तैयार की जाती है उसको बनाने के लिए रसायन विज्ञान की बहुत बड़ी भूमिका है क्योंकि दुनिया में जितने भी रसायन शास्त्री केमिस्ट हैं वह रसायन विज्ञान में तरह-तरह के शोध एवं अध्ययन के आधार पर दुनिया में तरह-तरह के दवाओं  को तैयार करते हैं ।

3. जीव विज्ञान, जीव विज्ञान किसे कहते हैं, जीव विज्ञान की परिभाषा | Biology

विज्ञान का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण अंग जीव विज्ञान है जिसको अंग्रेजी में बायोलॉजी के नाम से जाना जाता है.

बायोलॉजी का निर्माण दो शब्दों से हुआ है बायो + लोजी जिसका मतलब जीव विज्ञान होता है ।

जीव विज्ञान विज्ञान का वह शाखा है जिसमें जीव के बारे में अध्ययन किया जाता है ।

Vigyan के तीन प्रमुख शाखाओं में जीव विज्ञान का भी प्रमुख स्थान है क्योंकि जीव विज्ञान के द्वारा ही दुनिया में जितने भी सजीव जीव है उन सभी के बारे में जानने के लिए जीव विज्ञान के द्वारा ही अध्ययन किया जाता है ।

दुनिया में अलग-अलग तरह के बहुत सारे जीव पाए जाते हैं जिसके बारे में हर समय अनुसंधान रिसर्च किया जाता है क्योंकि पहले बहुत से ऐसे जीव है जिसके बारे में जानकारी नहीं था लेकिन जब भी दुनिया में वैज्ञानिकों के द्वारा नए-नए जिवों के बारे में रिसर्च किया जाता है तो नए-नए जीव के बारे में जानकारी प्राप्त होता है ।

जीव विज्ञान के बारे में और भी दो प्रमुख भाग है जिसके बारे में भी नीचे जानकारी दी गई है ।

3.1 जंतु विज्ञान | Zoology

जीव विज्ञान का ही एक भाग जंतु Vigyan है जिसमें दुनिया के जितने भी जीव हैं उसके बारे में अध्ययन किया जाता है जीव के खाने पीने की चीजों से लेकर कि उनके शारीरिक रूप रंग बनावट एवं उनके विकास के बारे में जंतु Vigyan के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जाता है ।

दुनिया में बहुत तरह के जीव हैं जिसके बारे में अभी भी लोगों को जानकारी नहीं है जिस पर अध्ययन किया जा रहा है उन सभी जिवों के शारीरिक बनावट के बारे में जानकारी प्राप्त करना या उनके रहन-सहन खान-पान के बारे में जानना जंतु विज्ञान के माध्यम से संभव हो पाता है ।

3.2 वनस्पति विज्ञान | Botany

जीव विज्ञान का ही एक प्रमुख वनस्पति विज्ञान है. जिसमें दुनिया में जितने भी पेड़ पौधे हैं. उनके बारे में अध्ययन किया जाता है. पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि यदि इस प्रकृति पर्यावरण में पेड़ पौधे ना हो तो जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है ।

दुनिया में जितने भी तरह के पेड़ पौधे हैं उसके बारे में वनस्पति विज्ञान के माध्यम से अध्ययन किया जाता है जिसमें पेड़ पौधों के रखरखाव एवं उसके विकास एवं पेड़ पौधों के अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त किया जाता है ।

मनोविज्ञान किसे कहते हैं, मनोविज्ञान की परिभाषा | What is the Psychology

मनोविज्ञान(Psychology) दो ग्रीक शब्दों, ‘Psyche’ तथा ‘Logos’ के मिलने से बना है। Psyche का अर्थ ‘आत्मा’ तथा Logos का अर्थ ‘अध्ययन करना’ अथवा ‘विवेचना करना’ होता है। अतः इस शाब्दिक अर्थ के अनुसार मनोविज्ञान को आत्मा का अध्ययन करने वाला विषय माना गया है।

आरंभिक ग्रीक दार्शनिकों जैसे अरस्तू  तथा प्लेटो  ने मनोविज्ञान को आत्मा का ही विज्ञान कहा। 17वीं शताब्दी के दार्शनिकों जैसे लिबिनिज, लॉक  आदि ने ‘Psyche’ शब्द का अधिक उपयुक्त अर्थ ‘मन’ से लगाया। और इस तरह से इन लोगों ने मनोविज्ञान को मन के अध्ययन का विषय माना। परन्तु आत्मा या मन ये दोनों ही कुछ पद ऐसे थे जिनका स्वरूप अप्रेक्षणीय तथा अदर्शनीय था। अतः इन दोनों तरह की परिभाषाओं को वैज्ञानिक अध्ययन के लिए स्वीकार्य नहीं माना गया। इसके बाद लोगों ने मनोविज्ञान को चेतना  या चेतन अनुभूति के अध्ययन का विज्ञान कहा। विलियम वुण्ट तथा उनके शिष्य टिचेनर  इस परिभाषा के प्रमुख समर्थक थे। परन्तु इस परिभाषा को भी वैज्ञानिक अध्ययन के लिए स्वीकार्य नहीं माना गया क्योंकि इससे वैज्ञानिक ढंग से प्रेक्षणीय करने एवं समझने में कोई खास मदद नहीं मिलती थी। 

मनोविज्ञान में प्राणियों का अध्ययन किया जाता है। प्राणी कैसे सीखता है, सोचता है, याद करता है, समझता है तथा साथ-ही-साथ अपने पर्यावरण की वस्तुओं एवं घटनाओं के साथ किस तरह से अन्तःक्रियाएँ करता है, आदि का अध्ययन मनोविज्ञान में किया जाता है। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक कुछ प्रश्नों का भी उत्तर ढूँढ़ने का प्रयास करते हैं

  • व्यक्ति क्यों किसी चीज को आसानी से याद कर सकता है तथा दूसरी चीज को काफी प्रयासों में भी नहीं याद कर सकता है ?
  • व्यक्ति में चिन्तन तथा सोचने का विकास कैसे होता है ? अलग – अलग व्यक्तियों का प्रत्यक्षण भिन्न क्यों होता है ?
  • व्यक्तित्व का विकास किस प्रकार होता है, आदि – आदि।

राजनीति विज्ञान क्या है, राजनीति विज्ञान की परिभाषा | What is Political Science

‘राजनीति’ शब्द की उत्पत्ति, जो अंग्रेजी शब्द ‘पॉलिटिक्स’ का पर्यायवाची है, ग्रीक शब्द पोलिस (Polis) से हुई है जिसका अर्थ है ‘नगर राज्य’। इस तरह राजनीति शब्द से जिस अर्थ का ज्ञान होता है वह नगर राज्य तथा उससे सम्बन्धित जीवन, घटनाओं, क्रियाओं, व्यवहारों एवं समस्याओं का अध्ययन है। जिस तरह कालान्तर में नगर राज्यों का विकास विशाल राज्यों तथा साम्राज्यों में हुआ, उसी प्रकार राजनीतिक विषय के अध्ययन में भी विकास हुआ। आधुनिक समय में इस विषय का सम्बन्ध राज्य सरकार, प्रशासन, व्यक्ति तथा समाज के विविध सम्बन्धों के व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध अध्ययन से है।

राजनीति विज्ञान की परिभाषा

राजनीति विज्ञान की परिभाषा के संबंध में दो दृष्टिकोण हैं- पहला, परंपरागत और दूसरा आधुनिक।

  • (1) परंपरागत दृष्टिकोण : राजनीति विज्ञान विषय के विद्वानों द्वारा इस विषय की विभिन्न परिभाषाएँ प्रस्तुत की गयी है, जिन्हें प्रमुख रूप से निम्नलिखित तीन वर्गों में रखा जा सकता है :
  • (क)राजनीति विज्ञान केवल ‘राज्य के अध्ययन’ के रूप में;
  • (ख)राजनीति विज्ञान केवल ‘सरकार के अध्ययन’ के रूप में,
  • (ग)राजनीति विज्ञान राज्य और सरकार दोनों के अध्ययन के रूप में।

FAQ | विज्ञान किसे कहते हैं, Vigyan Kise Kahate Hain

प्रश्न. विज्ञान के पिता कौन है, विज्ञान के जनक कौन है

उत्तर: गैलिलियो को आधुनिक विज्ञान का जनक माना जाता है।

प्रश्न. भौतिक विज्ञान के जनक कौन है

उत्तर: आइज़ेक न्यूटन को भौतिकी के जनक के रूप में जाना जाता है। गैलीलियो गैलीली को आधुनिक भौतिकी के जनक के रूप में जाना जाता है। अल्बर्ट आइंस्टीन को शास्त्रीय भौतिकी के जनक के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न. रसायन विज्ञान के जनक कौन है, रसायन विज्ञान के जनक

उत्तर: रसायन विज्ञान के जनक एंटोनी लेवईज़िएयर को माना जाता है I लेवईज़िएयर का पूरा नाम Antoine-Laurent de Lavoisier है I उनका जन्म फ्रांस के पेरिस शहर में 26 अगस्त 1743 में हुआ था. उनकी मृत्यु मात्र 50 साल की उम्र में 8 मई 1794 में हो गया था ।
योगदान :
संसार में पहली बार आक्सीजन और हाइड्रोजन का आविष्कार उन्ही के द्वारा किया गया था ,यही नहीं Combustion और Stoichiometry का कंसेप्ट भी पहली बार इन्होंने ही दिया था. आज भी केमिस्ट्री के भारतीय मूल्यांकन के लिए Stoichiometry के कंसेप्ट को प्रयोग किया जाता है ।

प्रश्न. जीव विज्ञान के जनक, जीव विज्ञान के जनक कौन है

उत्तर: जीव विज्ञान का जनक अरस्तू को माना जाता है। 

अधिक हिंदी विषय पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या आप सरकारी या कंपनी की नौकरियों की तलाश कर रहे हैं, नवीनतम नौकरियों की जांच करें लिंक पर क्लिक करें। एचआर से संबंधित अद्यतनों पर नवीनतम लेख के बारे में जानने के लिए, यहां क्लिक करें। यदि आप बंगाल में विभिन्न विषयों पर प्रश्न उत्तर पढ़ने के इच्छुक हैं, तो यहां क्लिक करें। इसके अलावा, अगर आप स्वास्थ्य, सौंदर्य, वित्त, वित्तीय, व्यापार या ट्रेंडिंग टेक्नोलॉजी पर नवीनतम समाचार पढ़ने में रुचि रखते हैं, तो यहां क्लिक करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *