संज्ञा किसे कहते हैं | Sangya Kise Kahate Hain

अनुक्रमणिका

संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा किसे कहते हैं उदाहरण सहित | Sangya Kise Kahate Hain

संज्ञा उस विकारी शब्द को कहते है, जिससे किसी विशेष वस्तु, भाव और जीव के नाम का बोध हो, उसे संज्ञा कहते है।

दूसरे शब्दों में- किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है। जैसे- प्राणियों के नाम- मोर, घोड़ा, अनिल, किरण, जवाहरलाल नेहरू आदि।

वस्तुओ के नाम- अनार, रेडियो, किताब, सन्दूक, आदि।स्थानों के नाम- कुतुबमीनार, नगर, भारत, मेरठ आदि। भावों के नाम- वीरता, बुढ़ापा, मिठास आदि

यहाँ ‘वस्तु’ शब्द का प्रयोग व्यापक अर्थ में हुआ है, जो केवल वाणी और पदार्थ का वाचक नहीं, वरन उनके धर्मो का भी सूचक है।

साधारण अर्थ में ‘वस्तु’ का प्रयोग इस अर्थ में नहीं होता। अतः वस्तु के अन्तर्गत प्राणी, पदार्थ और धर्म आते हैं। इन्हीं के आधार पर संज्ञा के भेद किये गये हैं

संज्ञा के प्रकार

संज्ञा के पाँच प्रकार होते है-

  • 1.व्यक्तिवाचक (proper noun)
  • 2.जातिवाचक (common noun)
  • 3.भाववाचक (abstract noun)
  • 4.समूहवाचक (collective noun)
  • 5.द्रव्यवाचक (material noun)

संज्ञा की परिभाषा | Sangya Definition in Hindi

संज्ञा की परिभाषा (Sangya Definition in Hindi): किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम के घोतक शब्द को संज्ञा (Sangya) कहते हैं। संज्ञा (Sangya) का अर्थ नाम होता है, क्योंकि संज्ञा किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम को दर्शाती है। संज्ञा एक विकारी शब्द है।

संज्ञा शब्द का उपयोग किसी वस्तु, प्राणी, व्यक्ति, गुण, भाव या स्थान के लिए नहीं किया जाता, बल्कि किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के “नाम” के लिए किया जाता है। जैसे:- मोहन जाता है। इसमें मोहन नामक व्यक्ति संज्ञा नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति का नाम “मोहन” संज्ञा है।

संज्ञा के उदाहरण | Sangya Ke Udahran

  • व्यक्ति का नाम – रमेश, अजय, विराट कोहली, नवदीप, राकेश, शंकर 
  • वस्तु का नाम –  कलम, डंडा, चारपाई, कंघा 
  • गुण का नाम –  सुन्दरता, ईमानदारी, बेईमानी, चालाकी
  • भाव का नाम – प्रेम, ग़ुस्सा, आश्चर्य, दया, करूणा, क्रोध
  • स्थान का नाम – आगरा, दिल्ली, जयपुर 

संज्ञा शब्द | Sangya Shabd

किसी भी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी के नाम को दर्शाने वाले शब्द को संज्ञा शब्द कहते हैं.

संज्ञा शब्द के उदाहरण

  1. मोहन
  2. कलम
  3. जयपुर
  4. चारपाई
  5. बैलगाड़ी
  6. प्रेम
  7. गुस्सा
  8. दया
  9. क्रोध
  10. कार

संज्ञा के भेद, संज्ञा के कितने भेद होते हैं, संज्ञा के कितने भेद हैं | Sangya Ke Bhed

संज्ञा के पांच भेद होते हैं।

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा – Vyakti Vachak Sangya
  • जातिवाचक संज्ञा – Jativachak Sangya
  • भाववाचक संज्ञा – Bhav vachak Sangya
  • समूहवाचक संज्ञा – Samuh Vachak Sangya
  • द्रव्यवाचक संज्ञा – Dravya Vachak Sangya

व्यक्तिवाचक संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Vyakti Vachak Sangya Kise Kahate Hain

किसी व्यक्ति विशेष, स्थान विशेष और किसी वस्तु विशेष के नाम के घोतक शब्द को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे:- रवि या जयपुर, यहाँ रवि नाम प्रत्येक व्यक्ति का नाम नहीं हो सकता, किसी एक का ही होगा। जयपुर देश या दुनिया के प्रत्येक शहर का नाम नहीं हो सकता। व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द सदैव एक वचन में ही प्रयुक्त होते हैं. इनका बहुवचन जातिवाचक संज्ञा शब्द बन जाता है. जैसे: जयचंद – चयचंदों, अशोक – अशोकों आदि. व्यक्तिवाचक संज्ञा में हम जिस व्यक्ति, वस्तु या स्थान कि बात कर रहे होते हैं, वो इकलौता होता है।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण

यदि कोई जातिवाचक संज्ञा शब्द किसी वाक्य में व्यक्ति विशेष को प्रकट करने लगे तो वहाँ उसमें व्यक्तिवाचक संज्ञा होगी, न की जातिवाचक संज्ञा. जैसे: 

  • शास्त्री – शास्त्री जी एक ईमानदार प्रधानमंत्री थे.
  • मोदी – मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं.
  • गाँधी – गाँधी जी के नेतृत्व में भारत को आज़ादी मिली.
  • नेताजी – नेताजी की मृत्यु आज भी एक रहस्य है.
  • पंडित जी – पंडित जी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे.

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण

  • मोहन गाता है।
  • श्याम मेरा दुश्मन है.
  • विराट कोहली एक महान बल्लेबाज है.
  • जयपुर में हवामहल है.
  • दिल्ली भारत की राजधानी है।
  • मैं जयपुर में रहता हूँ.
  • राम का कुत्ता मर गया.
  • महेश की भैंस भाग गई.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश गए.
अधिक हिंदी विषय पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हिंदी भाषा में संज्ञा के भेद या प्रकार:

दोस्तों आपको हम बता दें की हिंदी व्याकरण में संज्ञा के पांच प्रकार होते हैं जिनके बारे में हमने आपको उदाहरण सहित आगे आर्टिकल में बताया है –

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा

हिंदी भाषा में जब भी किसी वाक्य (Sentence) में किसी विशेष व्यक्ति ,वस्तु ,स्थान के नाम का बोध होता है तो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहा जाता है।

  • उदाहरण:
    • जैसे: अमेरिका , राम , महाभारत , कुर्सी आदि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा से संबंधित वाक्य उदाहरण:

  • वाक्य: लियोन मेसी फुटबॉल के एक महान खिलाड़ी हैं।

व्याख्या: उपरोक्त वाक्य में महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोन मेसी के बारे में बात की जा रही है। इस वाक्य में व्यक्ति के नाम का बोध हो रहा है अतः यह वाक्य व्यक्तिवाचक संज्ञा उदाहरण माना जाएगा।

  • वाक्य: आज कल मैं जापानी भाषा सीख रहा हूँ।

व्याख्या: दोस्तों उपरोक्त हिंदी वाक्य में भाषा के सीखने की बात की जा रही है और वाक्य में भाषा के नाम जापानी (Japanese) का बोध मिलता है।

  • वाक्य: दिल्ली भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है।

व्याख्या: ऊपर दिए गए वाक्य में एक स्थान का बोध हो रहा है जिसे दिल्ली के नाम से जाना जाता है। यहाँ दिल्ली शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा को प्रदर्शित करता है।

  • वाक्य: शीशम की लकड़ियों से बनी यह मेज बहुत भारी है।

व्याख्या: उपरोक्त वाक्य में एक वस्तु का बोध हो रहा है। यह वस्तु एक मेज है। इस वाक्य में मेज शब्द एक व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द का उदाहरण है।

2. जातिवाचक संज्ञा

हिंदी भाषा में जब भी किसी वाक्य (Sentence) में किसी प्राणी या वस्तु की सम्पूर्ण जाति का बोध होता है तो उसे जातिवाचक संज्ञा कहा जाता है।

  • उदाहरण:
    • जैसे: मानव , पशु , वृक्ष , पक्षी , लकड़ी , पुरुष आदि।

जातिवाचक संज्ञा से संबंधित वाक्य उदाहरण:

  • वाक्य: पेड़ पर बहुत से पक्षी बैठे हैं।

व्याख्या: उपरोक्त वाक्य में उपयोग होने वाला शब्द पक्षी दुनिया की सम्पूर्ण पक्षी जाति का बोध करा रहा है। अतः यह वाक्य एक जाति वाचक संज्ञा का उदाहरण है।

  • वाक्य: मानव पृथ्वी से सबसे विकसित प्रजाति है।

व्याख्या: दोस्तों ऊपर दिए गए वाक्य में जाति वाचक संज्ञा के रूप में मानव शब्द का उपयोग किया गया है।

  • वाक्य: पशुओं में कुत्ता सबसे अधिक वफादार जानवर होता है।

व्याख्या: आप देख सकते हैं की ऊपर दिए गए वाक्य में पशुओं , कुत्ता और जानवर तीनों ही शब्द हमें जातिवाचक संज्ञा शब्द का बोध कराते हैं इसलिए यह वाक्य जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

3. समूह वाचक संज्ञा

जब भी किसी वाक्य में किसी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है। तो वाक्य समूह वाचक संज्ञा कहलाता है।

  • उदाहरण:
    • जैसे: सेना , कक्षा , पुलिस आदि।

समूहवाचक संज्ञा से संबंधित वाक्य उदाहरण:

  • वाक्य: भारतीय सेना हमारे देश की सुरक्षा करती है।

व्याख्या: ऊपर दिए गए वाक्य में सेना शब्द समूह वाचक संज्ञा का बोध कराता है। वाक्य में हम यहाँ भारत की तीनों सेनाओं (जल , थल और वायु) की बात कर रहे हैं।

  • वाक्य: आज कक्षा में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम है।

व्याख्या: उपरोक्त वाक्य में कक्षा शब्द किसी स्कूल की कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के समूह को प्रदर्शित करता है। वाक्य में कक्षा शब्द समूह वाचक संज्ञा का बोध कराता है।

  • वाक्यपुलिस ने भागने वाले चोरों को पकड़ लिया है।

व्याख्या: दोस्तों उपरोक्त Sentence में पुलिस शब्द समूह वाचक संज्ञा शब्द को निरूपित कर रही है। इसका अर्थ यह हुआ की उपरोक्त वाक्य एक समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

4. द्रव्य वाचक संज्ञा

जब भी किसी हिंदी वाक्य में उपयोग होने वाले संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य या वस्तु का बोध हो रहा हो तो उसे द्रव्य वाचक संज्ञा कहा जाता है।

  • उदाहरण:
    • जैसे: तेल , पानी , घी , जूस , दाल , लोहा , दूध आदि।

द्रव्य वाचक संज्ञा से संबंधित वाक्य उदाहरण:

  • वाक्य: सब्ज़ी में आज तेल की मात्रा बहुत ज्यादा है।

व्याख्या: ऊपर दिए गए वाक्य में तेल शब्द हमें वस्तु अर्थात द्रव्य का बोध करा रहा है जो की एक द्रव्य वाचक संज्ञा शब्द है।

  • वाक्य: लोहा एक मजबूत एवं कठोर पदार्थ है।

व्याख्या: उपरोक्त वाक्य में लोहा शब्द एक द्रव्य वाचक संज्ञा शब्द है। वाक्य में लोहे की विशेषताओं को बताया गया है।

  • वाक्य: रोज दूध पीना स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है।

व्याख्या: दोस्तों वाक्य में दूध पीने से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है। वाक्य में प्रयुक्त दूध शब्द एक द्रव्य वाचक संज्ञा शब्द है।

5. भाववाचक संज्ञा

वाक्य में जिन शब्दों से किसी व्यक्ति , पदार्थ या वस्तु की अवस्था , भाव , दशा , धर्म एवं गुण-दोष का बोध होता हो उसे भाववाचक संज्ञा कहा जाता है।

  • उदाहरण:
    • जैसे: बुढ़ापा बचपन , मिठास , क्रोध , प्रसन्नता , थकावट आदि

भाव वाचक संज्ञा से संबंधित वाक्य उदाहरण:

  • वाक्य: जवानी के बाद बुढ़ापा आना जीवन की एक कड़वी सच्चाई है।

व्याख्या: आप देख सकते हैं की ऊपर दिए गए वाक्य में दो शब्द जवानी और बुढ़ापा जीवन की दो अवस्थाओं के बारे में बता रहे हैं। इन शब्दों से हमें जीवन की अवस्था का बोध हो रहा है अतः ऊपर लिखा गया वाक्य एक भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है।

  • वाक्य: क्रोध बुद्धि का सबसे बड़ा शत्रु है।

व्याख्या: ऊपर लिखा गए वाक्य में मानव या किसी भी जीव जंतु की मनोदशा को प्रदर्शित करता है। वाक्य में क्रोध शब्द एक भाव है। अतः वाक्य का प्रकार एक भाववाचक संज्ञा का है।

जातिवाचक संज्ञा शब्द से भाववाचक संज्ञा शब्द कैसे बनाएं ?

जातिवाचक संज्ञा शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाने हेतु आपको जाति वाचक संज्ञा शब्द को प्रत्यय से जोड़कर भाव वाचक संज्ञा शब्द बनाना होगा। हमने आपको नीचे टेबल में उदाहरण देकर जाति वाचक संज्ञा से भाव वाचक संज्ञा शब्द बनाने के बारे में बताया है।

क्रमांकजातिवाचक संज्ञा शब्द + प्रत्ययभाववाचक संज्ञा शब्द
1बच्चा + पनबचपन
2युवा + अनयौवन
3बालक + पनबालकपन
4मित्र + तामित्रता
5पुरुष + अपौरुष
6स्त्री + त्वस्त्रीत्व

सर्वनाम शब्दों से भाव वाचक संज्ञा शब्द कैसे बनाएं ?

सर्वनाम शब्द से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाने हेतु आपको सर्वनाम शब्दों के साथ प्रत्यय शब्द जोड़कर भाव वाचक संज्ञा शब्द बनाने होते हैं आप टेबल में शब्दों के उदाहरण से समझ सकते हैं की सर्वनाम शब्दों से भाव वाचक संज्ञा शब्द कैसे बनते हैं इसके उदाहरण देख सकते हैं।

क्रमांकसर्वनाम शब्द + प्रत्ययभाववाचक संज्ञा शब्द
1अपना + पनअपनापन
2मम + ताममता
3मम + त्वममत्व
4अहम + कारअहंकार
5सर्व + स्वसर्वस्व

विशेषण शब्दों से भाव वाचक संज्ञा शब्द कैसे बनाएं ?

विशेषण शब्द से भाव वाचक शब्द बनाने के लिए आपको विशेषण शब्द के साथ प्रत्यय जोड़कर भाव वाचक संज्ञा शब्द बनाने होते हैं नीचे दी गई टेबल में आप विशेषण शब्दों से भाव वाचक संज्ञा शब्द कैसे बनाये जाते हैं इसके उदाहरण देख सकते हैं –

क्रमांकविशेषण शब्द + प्रत्ययभाववाचक संज्ञा शब्द
1छोटा + पनछुटपन
2बड़ा + पनबड़प्पन
3सुंदर + तासुंदरता
4अच्छा + आईअच्छाई
5मीठा + आसमिठास
क्रिया शब्द से भाव वाचक संज्ञा शब्द कैसे बनाएं ?

हिंदी व्याकरण (Grammer) के अनुसार क्रिया शब्द से भाव वाचक संज्ञा शब्द बनाने के लिए आपको हिंदी के क्रिया शब्द को भाव वाचक संज्ञा शब्द के साथ प्रत्यय को जोड़ना होता है। आप टेबल में क्रिया शब्द से बने भाव वाचक संज्ञा शब्द के उदाहरण देख सकते हैं –

क्रमांकक्रिया शब्द + प्रत्ययभाववाचक संज्ञा शब्द
1काट + आईकटाई
2लिख + आवटलिखावट
3मिल + आवटमिलावट
4घबरा + आहटघबराहट
5मिल + आपमिलाप

स्वतंत्र भाव वाचक संज्ञा शब्द किसे कहते हैं ?

हिंदी भाषा में स्वतंत्र भाव वाचक संज्ञा वह शब्द होते हैं जो बिना किसी प्रत्यय के साथ जुड़कर शब्द का विशेष भाव प्रकट करते हैं। यदि स्वतंत्र भाव वाचक संज्ञा शब्द के साथ कोई प्रत्यय जोड़ा जाता है तो बनने वाले शब्द विशेषण शब्द कहलाते हैं आप नीचे दी गए टेबल में इससे संबंधित उदाहरण देख कर समझ सकते हैं –

क्रमांकस्वतंत्र भाव वाचक संज्ञा शब्द + प्रत्ययविशेषण शब्द
1सुख + ईसुखी
2दुःख + ईदुःखी
3संसार + इकसांसारिक
4प्यार + आप्यारा
5प्रेम + ईप्रेमी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों | संज्ञा किसे कहते हैं

प्रो. संज्ञा किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम के घोतक शब्द को संज्ञा कहते हैं।

प्रो. संज्ञा के कितने भेद हैं?

उत्तर: संज्ञा के पाँच भेद हैं ।

प्रो. संज्ञा किसे कहते हैं ?

उत्तर: किसी भी वाक्य में उपयोग होने वाले ऐसे शब्द जो किसी व्यक्ति , वस्तु , भाव , जाति आदि का बोध कराते हों उन शब्दों को संज्ञा कहा जाता है।

क्या आप सरकारी या कंपनी की नौकरियों की तलाश कर रहे हैं, नवीनतम नौकरियों की जांच करें लिंक पर क्लिक करें। एचआर से संबंधित अद्यतनों पर नवीनतम लेख के बारे में जानने के लिए, यहां क्लिक करें। यदि आप बंगाल में विभिन्न विषयों पर प्रश्न उत्तर पढ़ने के इच्छुक हैं, तो यहां क्लिक करें। इसके अलावा, अगर आप स्वास्थ्य, सौंदर्य, वित्त, वित्तीय, व्यापार या ट्रेंडिंग टेक्नोलॉजी पर नवीनतम समाचार पढ़ने में रुचि रखते हैं, तो यहां क्लिक करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *