पदार्थ किसे कहते हैं | Padarth Kise Kahate Hain

पदार्थ किसे कहते हैं | Padarth Kise Kahate Hain

भैतिक तथा रसायन विज्ञान के अनुसार ऐसी कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती हो जिसमे द्रव्यमान, तथा जडत्व होता है। पदार्थ कहलाता है।  जैसे लोहा, लकड़ी, पत्थर, जल, दूध, तेल, हवा, हायड्रोजन, अमोनिया इत्यादि

पदार्थ बहुत छोटे-छोटे परमाणुओ से मिलकर बने होते है जिन्हे हम नग्न आखो से नहीं देख सकते।  पदार्थ ना तो उत्पन्न किया जा सकता है और ना ही नष्ट किया जा सकता है अर्थात पदार्थ अविनाशी हैं।

इसे पदार्थ की अविनाशीता का नियम कहा जाता है किंतु पदार्थ और ऊर्जा का परस्पर परिवर्तन संभव है यह परिवर्तन आइंस्टीन की ऊर्जा समीकरण के अनुसार होता है। (E=mc²)

रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान में पदार्थ उसे कहते है जो कुछ ना कुछ स्थान घेरते है। जिनका कुछ ना कुछ आयतन हो व कुछ ना कुछ द्रव्यमान हो। उसे पदार्थ कहते है। जैसे :- जल, कार आदी। 

  • पदार्थ के कण बहुत छोटे है। 
  • पदार्थ के कणों के बीच स्थान होता हैं। 
  • पदार्थ के कण निरंतर घूमते रहते है। 
  • पदार्थ के कण एक दूसरे को आकर्षित करते है। 

पहले ऐसा माना जाता था कि पदार्थ ना तो उत्पन्न किया जा सकता है और ना ही नष्ट किया जा सकता है अर्थात पदार्थ अविनाशी है इसे पदार्थ की अविनाशी ता का नियम कहा जाता है किंतु पदार्थ और ऊर्जा का परस्पर परिवर्तन संभव है यह परिवर्तन आइंस्टीन के ऊर्जा समीकरण के अनुसार होता है।

पदार्थ की परिभाषा | Padarth ki Paribhasha

"कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती हो, जिसका द्रव्यमान हो ओर जिसको अपनी 5 इन्द्रियों से महसूस कर सकते हैं तो उसे पदार्थ कहते हैं।" जैसे :- पुस्तक, पेन, बॉल, कुर्सी 

पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं | Padarth Kitne Prakar Hote Hai

पदार्थ को संरचना के आधार पर दो श्रेणियों में विभाजित किया जाता है:

(i) भौतिक संरचना

(ii) रासायनिक संरचना

भौतिक संरचना

इस संरचना में पदार्थ पूरी तरह से उनके अणुओं के बीच मौजूदा आणविक (intermolecular) बलों पर निर्भर करता है । भौतिक संरचना के आधार पर पदार्थ को तीन समूह में विभाजित किया गया है –ठोस (solid), तरल (liquid) और गैस (gas)

ठोस | Solid

इस प्रकार में, पदार्थ का निश्चित आकार और निश्चित आयतन होता है क्योंकि उनके पदार्थ के अणुओं के बीच का आकर्षण के आणविक (intermolecular) बलों उनके पृथक्करण के बलों से ज्यादा मजबूत होते हैं और इसलिए पदार्थ के अणु सघन रूप में संकुचित रहते है। उदाहरण के लिए – टेबल, किताब, पत्थर के टुकड़े आदि।

ठोस पदार्थ के गुण

ठोस अवस्था के गुण निम्न हैं।

  • इसका आयतन निश्चित होता हैं।
  • ठोस पदार्थ का आकार निश्चित होता हैं।
  • इसकी स्षप्ट सीमाँए व संपीड्य गुण न के बराबर होता है।
  • बाहरी बल लगाने पर ठोस पदार्थ टूट सकते है परन्तु इनका आकर नहीं बदलता है।
  • इसके कणो के बिच रिक्त स्थान बहुत काम होता है।
  • इसके कणो के बिच आकर्षण बल अधिक हैं। जिसकी वजह से कण पास पास होते हैं।

तरल | liquid

इस प्रकार में, पदार्थ कि निश्चित आयतन लेकिन अनिश्चित आकार होता है जैसे – पानी, दूध, तेल, शराब आदि क्योंकि उनके अणुओं के बीच का आकर्षण आणविक (intermolecular) बल उनके corresponding (ततस्थानी) पृथक्करण बल से केवल थोड़ा ही अधिक होते हैं और इसलिए तरल के अणुओं कम घनी संकुचित होते है और पदार्थ के अंदर स्वतंत्र रूप से घूमते है।

द्रव पदार्थ के गुण :-

  • द्रव पदार्थ का आयतन निश्चित होता हैं परन्तु आकार अनिशिचत होता हैं।
  • इसके कणो के बिच आकर्षण बल ठोस के अपेक्षा कम होता हैं। जिसकी वजह कणो के बिच रिक्त स्थान अधिक होता हैं।
  • यह तरलता का गुण दर्शाते हैं।

गैस | Gas

इस प्रकार में, चीज या पदार्थ का अनिश्चित आकार और माप होता हैं जैसे – हवा, H2, N2 और O2 आदि क्योंकि उनके आकर्षण का आणविक (intermolecular) बल उनके corresponding (ततस्थानी) आकर्षण के बल से कमजोर होता है। गैस कणों के जगहों के बीच एक बड़ा स्पेस होता है और उनकी उच्च गतिज ऊर्जा (kinetic energy) होती है। जब एक गैस को दबाव के तहत बरतन का आद्यतन क्षेत्र को कम करके रखा जाता है, तब कणों के बीच की जगह कम हो जाती है, और उनके टकराव के द्वारा दबाव बढ़ जाता है । अगर बरतन के आद्यतन को स्थिर रखे और गैस के तापमान को बढ़ा दे, तब दबाव ( pressure) में वृद्धि होजाती है।

गैसीय पदार्थ के गुण :-

  • इनका आकार व आयतन दोनों अनिश्चित होता हैं।
  • इनमे सम्पीडिय गुण होता हैं।
  • इसके कानो के बिच रिक्त स्थान बहुत अधिक होता हैं।
  • कणो के बिच आकर्षण बल बहुत ही काम होता हैं।

रासायनिक संरचना

पदार्थ (Matter) को तीन समूहों में विभाजित किया गया है- तत्व (elements), यौगिक (compound) और मिश्रण (mixture) |

तत्व | Elements

यह वह मौलिक चीज या पदार्थ है जो दो या दो से अधिक अलग अलग घटकों में विघटित या पृथक नहीं हो सकता है, जिनके किसी भी भौतिक या रासायनिक प्रक्रिया के द्वारा अलग अलग गुण या विशेषताएँ है । इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (electronic configuration) के आधार पर, एक तत्व वैसा पदार्थ है जिसका परमाणु प्रभार एक जैसा है अर्थार्थ बराबर है। यह दो प्रकार के होते है -धातु (Metal) और गैर धातु (Non-metal)। आमतौर पर धातु, बिजली और ताप के सुचालक होते है और ज्यादातर ठोस अवस्था में पाये जाते है जो नरम और तार में खींचने योग्य (ductile) होते है जबकि गैर धातु बिजली और ताप के कुचालक होते है और ये नाजुक (टूटने योग्य ) होते है।

यौगिक | Compound

यह वह चीज या पदार्थ है जो रासायनिक संयोजन द्वारा दो अधिक तत्वों को एक निश्चित अनुपात में बनाया गया है और गठित यौगिक का भौतिक और रासायनिक गुण उसके घटक या घटक तत्वों से अलग हैं। उदाहरण – पानी, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन (Oxygen) से गठित होता है।

मिश्रण | Mixture

यह वह चीज या पदार्थ है जो केवल एक अनिश्चित अनुपात के दो या दो से अधिक शुद्ध तत्वों के भौतिक संयोजन द्वारा बनाई जाती है। उदाहरण – वायु, पीतल (कॉपर+ जस्ता) आदि।

पदार्थ के मूल लक्षण | Basic Properties of Matter

पदार्थ स्थान घेरता है- सभी पदार्थ स्थान घेरती हैं। पदार्थ से बनी कोई वस्तु जितना स्थान घेरती है, उसे वस्तु का आयतन कहते हैं। अर्थात आयतन पदार्थ का एक मूल लक्षण है।

पदार्थ में जड़त्व होता है- किसी भी प्रकार के पदार्थ (ठोस, द्रव अथवा गैस) से बनी वस्तु पर कोई बाह्य बल लगाये बिना, वस्तु की विराम अथवा एक समान गति (uniform motion) की अवस्था में परिवर्तन नहीं किया जा सकता। पदार्थ की इस प्रवृत्ति को जड़त्व (Inertia) कहते हैं।

गुरुत्वाकर्षण (Gravitation)- पदार्थ के किन्हीं भी दो कणों अथवा पिण्डों के बीच पारस्परिक आकर्षण का बल कार्य करता है, जिसे गुरुत्वाकर्षण कहते हैं। पदार्थ के किसी एक खण्ड द्वारा पदार्थ के किसी दूसरे खण्ड पर गुरुत्वाकर्षण बल आरोपित करना पदार्थ का मूल लक्षण है।

बिजनेस, जॉब या कमाई से जुड़े अन्य आइडियाज हिंदी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

FAQ | पदार्थ

Q1. पदार्थ किसे कहते हैं ?

Ans – कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती हो, जिसका द्रव्यमान हो ओर जिसको अपनी 5 इन्द्रियों से महसूस कर सकते हैं तो उसे पदार्थ कहते हैं।

Q1. गलनांक क्या होता है?

Ans – वायुमण्डल के मानक दाब पर कोई पदार्थ, जिस निश्चित ताप पर ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है, उसे पदार्थ का गलनांक कहते हैं।

Q2. हिमांक किसे कहते हैं?

Ans – वायमुण्डल के मानक दाब पर कोई पदार्थ, जिस निश्चित ताप पर द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में परिवर्तित होता है। उसे पदार्थ का हिमांक कहते हैं।

Q3. क्वथनांक किसे कहते हैं?

Ans – वायुमण्डल के मानक दाब पर कोई पदार्थ जिस निश्चित ताप पर द्रव अवस्था से वाष्प अवस्था में परिवर्तित होता है, उसे पदार्थ का क्वथनांक कहते हैं।

Q4. द्रवणांक क्या होता है? 

Ans – वायुमण्डल के मानक दाब पर, कोई पदार्थ जिस निश्चित ताप पर वाष्प अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है, उसे पदार्थ का द्रवणांक कहते हैं।

Q5. संघनन किसे कहते हैं

Ans – किसी पदार्थ की वाष्प के द्रव अवस्था में परिवर्तित होने की क्रिया को संघनन कहते हैं। किसी वाष्प को पर्याप्त रूप से ठंडा करने (ताप घटाने) अथवा बिना ठंडा किये ही वाष्प का दाब बढ़ाने से, उसे संघनित किया जा सकता है।

भारत में नौकरी और व्यवसाय से संबंधित अधिक लेख पढ़ने के लिए, यहां क्लिक करें

क्या आप सरकारी नौकरियों की तलाश कर रहे हैं, नवीनतम नौकरियों की जांच करें लिंक पर क्लिक करें। एचआर से संबंधित अद्यतनों पर नवीनतम लेख के बारे में जानने के लिए, यहां क्लिक करें। यदि आप बंगाल में विभिन्न विषयों पर प्रश्न उत्तर पढ़ने के इच्छुक हैं, तो यहां क्लिक करें। इसके अलावा, अगर आप स्वास्थ्य, सौंदर्य, वित्त, वित्तीय, व्यापार या ट्रेंडिंग टेक्नोलॉजी पर नवीनतम समाचार पढ़ने में रुचि रखते हैं, तो यहां क्लिक करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *